April 18, 2025
छत्तीसगढ़ कर्मचारियों ने किया सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा, लखमा ने बताया हड़ताल के पीछे RSS का हाथ .
राज्य Breaking News Trending छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों ने किया सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा, लखमा ने बताया हड़ताल के पीछे RSS का हाथ .


रायपुरः सोमवार से छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जा रहे हैं, यानि फिर से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप होने वाला है। उधर कैबिनेट मंत्री ने कवासी लखमा ने कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे RSS के हाथ होने की बात कहकर खलबली मचा दी है।

भूपेश सरकार ने कर्मचारियों का 6 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है, इसके बावजूद भी कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं और आज के दिन कर्मचारियों की हड़ताल की सुगबुगाहट देखने को मिली। सीएम रमन सिंह ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए ट्विट किया। रमन ने लिखा कि जब केंद्र सरकार 34% DA दे रही है। पड़ोसी राज्य मप्र की सरकार 34% डीए दे रही है, तो छग के कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों? रमन सिंह ने ट्विट को लेकर कांग्रेस पलटवार करने से पीछे नहीं रही। मंत्री कवासी लखमा ने कर्मचारियों की हड़ताल का संबंध का RSS से जोड़ दिया।