May 6, 2024
मणिपुर की बिंदिया रानी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश के नाम किया पहला स्वर्ण.
खेल Breaking News Trending

मणिपुर की बिंदिया रानी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश के नाम किया पहला स्वर्ण.


दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतियों का जलवा लगातार बरकरार है। भारत ने अपना चौथा मैडल हासिल कर लिया है। बिंदियारानी देवी ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया। बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया। यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।

सभी मेडलों पर वेटलिफ्टरो का कब्जा

खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को चारों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं। जहां टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था। वहीं संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारी क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे।