May 19, 2024
राजधानी तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते बुरा हाल, जनजीवन अस्त व्यस्त बहुत से रास्ते प्रभावित.
खबरें जरा हटके Breaking News Trending

राजधानी तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते बुरा हाल, जनजीवन अस्त व्यस्त बहुत से रास्ते प्रभावित.


राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा जिसके कारण शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात जाम देखा गया।

उसने ट्वीट किया, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ‘दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।’ यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।’’

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘गड्ढे के कारण मजलिस पार्क से आजादपुर की ओर रोड नंबर 51 पर भारी यातायात है। कृपया इस मार्ग से बचें।’’

‘‘राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के नीचे जलभराव के कारण मुंडका से नांगलोई की ओर रोहतक रोड पर भारी यातायात है। कृपया इस मार्ग पर यात्रा से बचें।’’

उसने बताया कि नजफगढ़ से नांगलोई की ओर बांकी बिहारी स्वीट्स के समीप गड्ढे के कारण नांगलोई नजफगढ़ रोड पर भारी यातायात है।

यातायात हेल्पलाइन के अनुसार, उन्हें यातायात जाम से संबंधित 16 शिकायतें मिली, तीन शिकायतें जलभराव और पांच पेड़ों के गिरने की शिकायतें मिली।

यातायात पुलिस ने बताया कि फिरनी रोड पर जलभराव और गड्ढों के कारण नजफगढ़ में ढांसा और बहादुरगढ़ स्टैण्ड पर यातायात प्रभावित है।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी लिखा है कि उत्तरपश्चिमी दिल्ली के आजादपुर में यातायात जाम है। सोशल मीडिया के एक उपयोगकर्ता ने कहा कि नजफगढ़ इलाके में भी यातायात जाम है।

दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी है। शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 15 मिलीमीटर बारिश हुई।