September 25, 2026
गडकरी व शिवराज भाजपा संसदीय समिति से हटाए गए, जानिए पूरी समिति व नए जुड़े मेंबर्स के नाम.
राष्ट्रीय Breaking News Trending

गडकरी व शिवराज भाजपा संसदीय समिति से हटाए गए, जानिए पूरी समिति व नए जुड़े मेंबर्स के नाम.


भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल किया गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गटकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है, इन दोनों नेताओं को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बोर्ड से हटाया गया है तो वहीं बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को नए सदस्यों के रूप में संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है।

नई समिति के जानिए नाम

1.जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
2.नरेंद्र मोदी
3.राजनाथ सिंह
4.अमित शाह
5.बीएस येदियुरप्पा
6.सर्बानंद सोनोवाल
7.के लक्ष्मण
8.इकबाल सिंह लालपुरा
9.सुधा यादव
10.सत्यनारायण जटिया
11.बीएल संतोष (सचिव)

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है. इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को जगह मिली है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस समिति में जगह नहीं मिली है.