May 19, 2024
भारत में पेट्रोल डीजल कच्चे तेल के दाम में बहुत दिनों से नही आई उछाल, सरकार चाहे तो रेट कम कर दे सकती है नए साल का तोहफा.
राष्ट्रीय Breaking News Trending

भारत में पेट्रोल डीजल कच्चे तेल के दाम में बहुत दिनों से नही आई उछाल, सरकार चाहे तो रेट कम कर दे सकती है नए साल का तोहफा.


नई दिल्ली : भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है, फिर भी भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए है। इसी बीच अब राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नव वर्ष पर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। हांलाकि सरकार की ओर से ऐसे कोई अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

आपको बता दें कि पिछले माह से लगातार कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सभी अंदेशा था कि अब पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कमी देखने को मिलेगी। लेकिन क्रूड ऑयल के दामों में कमी आने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम नहीं घटे हैं। नवंबर के दौरान वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें लगभग 85-92 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहीं। हालांकि, बीते शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई। लेकिन उम्मीद सिफर रही।

नए साल पर घट सकता है उत्पाद शुल्क

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 20 नवंबर से कोई बदलाव नहीं आया है। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में ही उत्पाद शुल्क में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी। लेकिन उसके बाद कई बाद दामों में बढोतरी देखने को मिली। हालाकि उसके कुछ दिन बाद अलग-अलग राज्यों ने भी वैट घटाया था। जिसके बाद राज्य के हिसाब से भी 5 रुपए लीटर और 10 रुपए लीटर तक दाम कम किये गये थे। सूत्रों का दावा है कि कीमतों को नियंत्रण करने के लिए सरकार जनवरी 2023 में भी कोई फैसला ले सकती है।