May 19, 2024
ब्रिटेन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष में निधन, इंग्लैंड में राजकीय शोक सभी खेल रद्द.
अंतर्राष्ट्रीय Breaking News Trending

ब्रिटेन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष में निधन, इंग्लैंड में राजकीय शोक सभी खेल रद्द.


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार (8 सितंबर) को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया.
महारानी के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं जारी हैं। अब उनके पास कितनी संपत्ति थी? निधन के बाद इसका हकदार कौन होगा? आय का स्त्रोत क्या था? जैसे सवाल उठ रहे हैं। ब्रिटिश राजघराने के इस आर्थिक पहलू को विस्तार से समझते हैं।

महारानी को कैसे होता था भुगतान
महारानी को आय सोवरिन ग्रांट नाम के टैक्सपेयर फंड से होती थी, जो ब्रिटिश राजघराना हर साल हासिल करता था। अब सवाल है कि यह ग्रांट क्या है। दरअसल, इसकी शुरुआत किंग जॉर्ज तृतीय की तरफ से किए गए एक समझौते से होती है। उन्होंने अपने और आने वाली पीढ़ियों को सालाना भुगतान के लिए अपनी आय सरेंडर कर दी थी। पहले इसे सिविल लिस्ट कहा जाता था। 2012 में इसे सोवरिन ग्रांट कहा गया।

2021 और 2022 में ग्रांट की राशि 86 मिलियन डॉलर निर्धारित थी। राजघराने को यह रकम आधिकारिक यात्रा, संपत्ति के रखरखाव और बकिंघम पैलेस के खर्चों के लिए आवंटित की जाती है। हालांकि, महारानी को सालाना सैलरी नहीं मिलती है।

महारानी के पास कितनी थी संपत्ति और अब किसकी होगी?
खबर है कि महारानी अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़कर गई हैं। यह उन्होंने 70 साल गद्दी पर रहने के बाद हासिल की थी। खबर है कि महारानी के निधन के बाद यह गद्दी प्रिंस चार्ल्स को मिलेगी। फिलहाल, यह कहना जटिल है कि अब संपत्ति का क्या होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे रॉयल फर्म से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

अब सवाल कि क्या है रॉयल फर्म? यह 28 बिलियन डॉलर का साम्राज्य है, जिसे किंग जॉर्ज 6 और प्रिंस फिलिप जैसे राजघराने के सदस्य ‘फैमिली बिजनेस’ बता चुके हैं। इस फर्म को मोनार्की पीएलसी के नाम से भी जाना जाता है। यह हाउस ऑफ विंडसर के वरिष्ठ सदस्यों और लोगों का एक समूह है, जिसकी प्रमुख महारानी थीं। इसके जरिए यूके की अर्थव्यवस्था में कार्यक्रम और पर्यटन के जरिए बड़ी रकम जुटाई जाती थी।

इसके बाद ब्रिटेन में होने वाले सभी खेलों को भी शुक्रवार (9 सितंबर) के लिए रद्द कर दिया है. इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार (8 सितंबर) को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया. वह 96 साल की थीं. इंग्लैंड में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इसी के साथ ब्रिटेन में होने वाले सभी खेलों को भी शुक्रवार (9 सितंबर) के लिए रद्द कर दिया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने घर में साउथ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 सितंबर से टेस्ट मैच खेल रही है. लंदन में जारी इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया है. वैसे पहले दिन का खेल बारिश कारण बिल्कुल भी नहीं हो सका था.