May 6, 2024
फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी पेले की 82 वर्ष की उम्र मे दुनिया को अलविदा, कुछ समय कैंसर से जूझ रहे थे.
अंतर्राष्ट्रीय Breaking News Trending

फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी पेले की 82 वर्ष की उम्र मे दुनिया को अलविदा, कुछ समय कैंसर से जूझ रहे थे.


फुटबॉल की दुनिया ने दो साल के अंदर अपने इतिहास दो सबसे बड़े नाम खो दिए। दो साल पहले जहां 25 नवंबर 2020 को अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हुआ। वहीं गुरुवार देर रात ब्राजील के महानतम पूर्व फुटबॉलर पेले (Pele) का निधन हो गया। वो कोलन कैंसर से जूझ रहे थे और लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उन्होंने 82 की उम्र में अंतिम सांसें लीं।
पेले का निधन ब्राजील के साओ पाउलो में हुआ। उनको 29 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वो लगातार संघर्ष कर रहे थे, लेकिन वो कैंसर से जंग जीत नहीं सके। फीफा विश्व कप 2022 के दौरान पेले ने अस्पताल में टीवी पर ब्राजील के मैच देखते हुए अपनी टीम को चीयर भी किया था। हालांकि ब्राजील का सफर क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सका था।

कौन थे पेले?

पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो था। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील के मिनास गेराइस में हुआ था। उनके पिता भी फुटबॉल खेला करते थे। उनका नाम मशहूर वैज्ञानिक थॉमस एडिसन के नाम से प्रेरित होकर रखा गया था। उनको पेले नाम स्कूल में मिला था। इसका हीब्रू भाषा में मतलब होता है करिश्मा। बाद में उनको ‘ब्लैक पर्ल’ नाम भी दिया गया। वो बेहद गरीब परिवार से थे और अतिरिक्त पैसों के लिए चाय की दुकान पर भी काम किया करते थे। पिता ने उनको फुटबॉल सिखाना शुरू किया और फिर वो सफर कहीं थमा नहीं। उन्होंने 16 की उम्र में ब्राजील के लिए पहला मैच खेला था। वो फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल फुटबॉलर बने।

गोल का गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड

पेले के नाम यूं तो तमाम रिकॉर्ड्स और ट्रॉफी मौजूद थीं। उन्होंने ब्राजील की टीम के साथ तीन बार फीफा विश्व कप खिताब जीता। वो ये कमाल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी रहे। उन्होंने 1970, 1962 और 1958 में फीफा विश्व कप ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल किया। उनके करियर की एक और सबसे खास बात जो रही वो था गोल का गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड। पेले ने अपने करियर में 1363 मैच खेले (जिसमें अंतरराष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच और क्लब मैच शामिल थे) और इन सभी मैचों में मिलाकर उन्होंने रिकॉर्ड 1279 गोल किए जिस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई नहीं पहुंच सका है।