April 11, 2025
उज्जैन महाकाल की श्रावण मास की पहली भस्म आरती, बड़ी संख्या में भक्तों ने किए दर्शन.
धर्म Breaking News Trending

उज्जैन महाकाल की श्रावण मास की पहली भस्म आरती, बड़ी संख्या में भक्तों ने किए दर्शन.


उज्जैन: श्रावण की पहली भस्मारती बड़ी संख्‍या में भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन कोरोना के बाद यह पहला सावन मास है जिसमें श्रद्धालुओं को अनुमति प्रदान की गई है पिछले 2 वर्षों से श्रावण मास में पूर्णता श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित किया गया था इस बार श्रद्धालुओं में काफी बाबा महाकाल के प्रति आस्था उत्साह भी नजर आ रहा है

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को श्रावण मास की पहली भस्मारती हुई। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दिव्य अलोखिक भस्मारती दर्शन किए।

पुजारियों ने देवो के देव महादेव का पंचामृत पूजन अभिषेक किया , श्रावण माह के पहले दिन बाबा के दिव्य रूप के आकर्षक श्रगार किया गया , देवों के देव महादेव को श्रावण मास सबसे अधिक प्रिय माना जाता है श्रवण मास में हजारों भक्त बाबा महाकाल की एक झलक पाकर अपने आपको धन्य तो मानता है श्रावण मास में बाबा महाकाल हर सोमवार को ठीक शाम 4:00 बजे नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल चाल जानने निकलते हैं वही पंजाबी अपने कालों के काल महाकाल का पलक पावडे बिछा कर पुष्प वर्षा कर अभिवादन करते हैं क्योंकि राजा के राजा महाकाल राजा हैं कहा यह जाता है जो श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने नहीं आ सकता उसे बाबा महाकाल खुद घर बैठे ही दर्शन देने आते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं दर्शन कर भक्त धन्य हो गए।